{"_id":"63addaaa54266c5aef43b544","slug":"respect-of-all-classes-in-peace-party-dr-ayub-khalilabad-news-gkp462583988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीस पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान : डॉ. अयूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीस पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान : डॉ. अयूब
विज्ञापन
बेलहर ब्लॉक कैथवलिया गांव में आयोजित पीस पार्टी की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मो?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान : डॉ. अयूब
कैथवलिया में जन की बात, जन-जन के साथ कार्यक्रम आयोजित
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के कैथवलिया में पीस पार्टी की तरफ से जन की बात जन-जन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. मोहम्मद अयूब ने पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान निशुल्क कान की मशीन का वितरण किया।
डॉ. अयूब ने कहा कि पीस पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान होता है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का समुचित विकास हुआ। अन्य पार्टियां सिर्फ वोट लेने का कार्य कर रही हैं। जनता की समस्याओं से उनका कोई मतलब नहीं है। पीस पार्टी ने खलीलाबाद में जन अधिकार रैली आयोजित कर अपनी ताकत का एहसास पहले ही करा दिया है। लोग आज पीस पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पीस पार्टी दमदारी से उतरेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, वकीउद्दीन खान, राजेंद्र पटेल, अंजर सिद्दीकी, यासिर निजाम आदि लोग मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. अयूब खलीलाबाद के बंजरिया और पठान टोला में गए। जहां पर दो लोगों के निधन पर उनके परिजनों से मिले और सांत्वना दी।