फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resource recovery centers in Gram Panchayats lying closed; filth spreading.

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायतों में बंद पड़े रिसोर्स रिकवरी सेंटर, फैल रही गंदगी

Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Resource recovery centers in Gram Panchayats lying closed; filth spreading.
सांथा के गनवरिया में बना आरआरसी केंद्र -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) निर्माण के बाद से ही बंद पड़े हैं। सेंटर में झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में गांव में ही जगह-जगह कूड़े कचरे ढेर लगे हैं।
गांव को साफ सुथरा व सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में आरआरसी का निर्माण कराया गया। निर्माण के बाद से ज्यादातर स्थानों पर सेंटर बंद पड़े हैं। स्थानीय लोग ने सेंटर के बंद रहने से सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सेंटरों का संचालन नहीं कराना था तो इसका निर्माण क्यों कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लोहरसन की आबादी लगभग दस हजार है। गांव में एकत्रित होने वाले कूड़ा कचरा को रखने के लिए तीन लाख रुपये से सेंटर का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचायत गनवरिया में भी सेंटर का निर्माण हुआ है लेकिन पूरे गांव का कूड़ा गांव के आस- पास फेंका जा रहा है। निर्माण के बाद से सेंटर पर ताला लटक रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पंचायत धोबहा में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए अपशिष्ट केंद्र का निर्माण करवाया गया है। लगभग एक वर्ष से इस केंद्र पर भी ताला लटक रहा है। केंद्र के आसपास सफाई का भी अभाव है। भवन भी अब खंडहर में तब्दील हो जा रहा है। ग्राम पंचायत मुड़िला कला में गांव के बाहर आरआरसी का निर्माण कराया गया है लेकिन अभी तक ताला नहीं खुला है। इससे गांव का कचरा सड़क के किनारे व सार्वजनिक स्थल पर फेंका जा रहा है। ऐसे में तमाम प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed