फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resource center will be built in two blocks for physiotherapy of disabled children.

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग बच्चों की फिजियोथेरेपी के लिए दो ब्लॉकों में बनेगा रिसोर्स सेंटर

Sun, 08 Sep 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Resource center will be built in two blocks for physiotherapy of disabled children.
- पौली और सेमरियावां ब्लॉक को किया गया चिह्नित
विज्ञापन

- चार लाख रुपये की स्वीकृति शासन से मिली
- करीब ढाई हजार बच्चों का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के लिए अब नियमित फिजियोथेरेपी हो सकेगी। इसके लिए जिले के दो ब्लॉकों में रिसोर्स सेंटर बनाया जाएगा। कुल चार लाख रुपये की स्वीकृति शासन ने दी है। इन दोनों ब्लॉकों के विद्यालयों में ही एक कक्ष में इसे बनाया जाएगा। इससे करीब ढाई हजार बच्चों का लाभ मिलेगा।
समेकित शिक्षा अभियान के तहत शासन की ओर से रिसोर्स सेंटर के लिए दो लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में ही एक कक्ष की तलाश की जा रही है, जहां सेंटर संचालित होगा। सेमरियावां और पौली ब्लॉक को पहले चरण में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में कुल 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब ढाई हजार दिव्यांग बच्चे पंजीकृत हैं। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार अलग-अलग कार्यक्रम विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे हैं। ढाई हजार बच्चों में 80 बच्चे अति दिव्यांग की श्रेणी में हैं। जिनके लिए घर आधारित शिक्षा की व्यवस्था है। बकायदा इनके लिए स्पेशल एजुकेटर लगाए गए हैं। अब दिव्यांग बच्चों को नियमित फिजियोथेरेपी की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए सेमरियावां और पौली में रिसोर्स सेंटर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समेकित शिक्षा अभियान के तहत दोनों जगहों पर केंद्र निर्माण के लिए चार लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से कवायद भी शुरू कर दी गई है। जहां दिव्यांग नौनिहालों की फिजियोथेरेपी हो सकेगी। रिसोर्स सेंटर में दिव्यांग बच्चों को शिक्षण के साथ ब्रेललिपि से पढ़ाने की व्यवस्था होगी। वहीं भाषा व कौशल विकास का अभ्यास कराया जाएगा। बच्चों को जरूरत के हिसाब से फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशन थेरेपी आदि तक की सुविधाएं दी जाएंगी।


सेमरियावां और पौली में रिसोर्स सेंटर के लिए कक्ष की तलाश की जा रही है। सेंटर में विशेष शिक्षकों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी, जो सेंटर पर पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने के साथ थेरेपी की सुविधा प्रदान करेंगे।
- रजनीश वैद्यनाथ, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed