फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resolve the enquiries within the time limit

Sant Kabir Nagar News: विवेचनाओं का समय सीमा के भीतर करें निस्तारण

Wed, 06 May 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Resolve the enquiries within the time limit
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना महुली के विवेचकों की समीक्षा बैठक में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर जोर दिया गया। सोमवार को सीओ अभयनाथ मिश्रा ने विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विवेचना में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन किया जाए। अभियोगों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए। पीड़ित/ शिकायतकर्ता से नियमित संपर्क कर प्रकरण की प्रगति से अवगत कराएं। महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। न्यायालय में प्रकरणों की प्रभावी पैरवी हेतु समय से चार्जशीट प्रेषित की जाए। उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्देशित किया गया कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करें, जिससे आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed