फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resignation of nine members from the association

Sant Kabir Nagar News: एसोसिएशन से नौ सभासदों का इस्तीफा

Fri, 06 Sep 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Resignation of nine members from the association
- सभासद एसोसिएशन के अध्यक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन की मगहर इकाई के 13 सभासदों में से कुल नौ सभासदों ने एसोसिएशन से बृहस्पतिवार को संगठन से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। संगठन का चुनाव एक साल पूर्व में किया गया था।
उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर पंचायत मगहर में एक साल पहले सितंबर 2023 को इसका गठन हुआ था। जिसमें सभासद एसोसिएशन का सर्वसम्मति से अवधेश सिंह को नगर अध्यक्ष चुना गया था। संगठन का मकसद मजबूती प्रदान करने एवं नगर के सभासदों की समस्याओं के निराकरण के लिए हुआ था।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सभासद रूही बेगम, अतुल श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन, सरिता पासवान, आतिफ ओबैद, मोहसिना खातून, मुसर्रत जहां, अब्दुल कलाम, रईस आलम ने अध्यक्ष पर मनमानी कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि संगठन के अध्यक्ष किसी पदाधिकारी को विश्वास में लिए बिना मनमाने ढंग से नगर में कार्य करते हैं। जिससे मजबूर होकर नौ सभासदों ने अपने पद व संगठन से सामूहिक त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है। इस्तीफे की कॉपी जिलाध्यक्ष ऋषी यादव, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह तथा प्रदेश मंत्री मोहम्मद असद अंसारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन एक परिवार की तरह होता है, जिसमें थोड़ा बहुत नाराजगी होती रहती है। रहा सवाल सभासदों के द्वारा एसोसिएशन के विभिन्न पदों से इस्तीफा देने का तो उन्हें इसकी सूचना नहीं है। संगठन के सभी पदाधिकारियों को बुला कर उनसे बातचीत कर उनकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
- अवधेश सिंह, अध्यक्ष, सभासद एसोसिएशन, मगहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed