फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reservation of two wards in Belhar and one in Mehdaval changed

Sant Kabir Nagar News: बेलहर में दो और मेंहदावल में एक वार्ड का आरक्षण बद

Fri, 16 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Reservation of two wards in Belhar and one in Mehdaval changed
बेलहर में दो और मेंहदावल में एक वार्ड का आरक्षण बदला
विज्ञापन

जिले में आई थीं 65 आपत्तियां, प्रशासन ने किया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 15 दिन पहले वार्डों के जारी हुए आरक्षण सूची के संबंध में प्रशासन की ओर से आपत्ति मांगी गई थी। इस दौरान नगर पालिका और कुछ नगर पंचायतों से 65 आपत्तियां प्रशासन को प्राप्त हुई थीं। डीएम की टीम ने तय समय सीमा के भीतर आपत्तियों का निस्तारण किया। आपत्ति निस्तारण के बाद नगर पंचायत बेलहर कला के दो वार्डों और नगर पंचायत मेंहदावल के एक वार्ड का आरक्षण बदल गया है। शेष यथावत हैं।
एक दिसंबर की देर शाम शासन ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मेंहदावल, धर्मसिंहवा, बेलहर कला, बाघनगर उर्फ बखिरा, मगहर, हरिहरपुर और हैंसर बाजार-धनघटा के वार्डों की आरक्षण सूची जारी की थी। दो दिसंबर से सात दिन तक आपत्ति देने का समय था। इस दौरान नगर पंचायत बेलहर कला से एक, मेंहदावल से 10, खलीलाबाद से 16, बाघनगर उर्फ बखिरा से 10, धर्मसिंहवा से दो ं और मगहर से 26 आपत्तियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण में बेलहर कला में दो वार्डों का आरक्षण बदल गया है। बेलहर बाजार वार्ड पहले पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, अब बदल कर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। बभनी वार्ड पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ था, जो अब बदल कर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल में मंझरिया तिवारी वार्ड पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ था, अब अनारक्षित हो गया है। एडीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed