फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Relief: BRC will have its own building, Rs 65 lakh will be spent

राहत : बीआरसी का होगा अपना भवन, 65 लाख रुपये होंगे खर्च

Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Relief: BRC will have its own building, Rs 65 lakh will be spent
खलीलाबाद में अतिरिक्त कक्षा कक्ष में चल रहा बीआरसी -संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग का अपने भवन में ब्लाॅक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नहीं था। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में यह कार्यालय चल रहा था। इधर शासन ने बीआरसी भवन बनाने के लिए स्वीकृति दी।
विज्ञापन

इस पर 65 लाख रुपये खर्च होने हैं। पहली किस्त के रूप में 30 लाख रुपये जारी हो गया है। बीआरसी का निर्माण जल्द ही जूनियर हाईस्कूल के परिसर में किया जाएगा। इसके बनने से बच्चों और शिक्षकों एक ही जगह पर समस्त योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में संतकबीरनगर जिला बना। इसके साथ ही यहां पर सरकारी कार्यालय स्थापित होने लगे। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के पास बीआरसी के लिए कोई जगह नहीं मिली तो जूनियर हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में इसको संचालित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अन्य ब्लॉकों में बीआरसी भवन बना है और वह अपने भवन में ही संचालित होता है, लेकिन खलीलाबाद में अपना भवन नहीं था। इधर विभाग ने बीआरसी के लिए पहल की तो शासन से इसकी स्वीकृति मिली।
इस भवन के निर्माण में कुल 65 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसका निर्माण जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में किया जाना है। इसके बनने से शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को अब एक ही जगह सभी प्रकार की जानकारी मिल सकेगी।

इस भवन में एक मीटिंग हाल, बीईओ के बैठने का कक्ष, कर्मचारियों के लिए बैठने का कमरा, शौचालय, प्रशिक्षण कक्ष आदि बनाया जाना है। अभी तक यहां पर जो भी बैठकें होती थीं वह जूनियर हाईस्कूल के कमरों में की जाती थीं। इससे अव्यवस्था उठती थी। लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए पहले चरण में 30 लाख रुपये जारी हो गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed