{"_id":"66abd1d44181f0ce9c07692a","slug":"registration-of-285-vehicles-including-130-school-vehicles-will-be-cancelled-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118591-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 130 स्कूली समेत 285 वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 130 स्कूली समेत 285 वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त
Thu, 01 Aug 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
- नोटिस देने के बाद भी वाहनों का फिटनेस न कराने पर विभाग ने लिया निर्णय
- पूर्व में ही 308 स्कूली वाहनों का फिटनेस न होने पर भेजा गया था नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में अनफिट व 15 वर्ष की निर्धारित आयु पूरी कर चुके 130 स्कूली वाहन समेत 285 वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व में बिना फिटनेस के 308 स्कूली वाहनों को चिह्नित करके विभाग ने उनकी फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा था। विभाग के बार-बार नोटिस देने के बाद भी फिटनेस में स्कूल संचालकों के रुचि न लेने की वजह से विभाग ने पंजीयन निरस्त करने का निर्णय लिया है।
संभागीय परिवहन कार्यालय स्कूल वाहनों के फिटनेस को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभागीय पड़ताल में पाया गया कि जनपद के 308 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं है। बावजूद इसके भी वह बच्चों को लेकर दौड़ लगा रहे हैं। इसके लिए आठ जुलाई से पहले ही सभी स्कूल संचालकों को वाहन का फिटनेस कराने के लिए नोटिस दिया गया था। साथ ही आठ से 22 जुलाई तक अभियान चलाकर स्कूली वाहनों का फिटनेस किया गया।
छुट्टी के दिन 14 जुलाई को कार्यालय में प्रमुख रूप से स्कूली वाहन फिटनेस के लिए अधिकारियों की देखरेख में कैंप लगाया गया। इसके बाद भी कई स्कूल संचालकों ने वाहन का फिटनेस कराने में रुचि नहीं दिखाए। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूली वाहनों के फिटनेस कराने पर जोर दिया। अनफिट वाहनों पर कार्रवाई के लिए भी एआरटीओ को आदेश दिया था। इसके बाद भी कई स्कूली संचालकों ने वाहनों का फिटनेस नहीं कराया।
विज्ञापन
जनपद में 285 अनफिट वाहन चल रहे हैं। इनमें लगभग 130 स्कूली वाहन भी शामिल हैं। बार-बार वाहन स्वामी और स्कूल संचालक नोटिस देने के बाद भी वाहन का फिटनेस नही कराएं। ऐसे में सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ