फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Region wise deployment of officers for Chhath

छठ के लिए क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती

Sat, 29 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Region wise deployment of officers for Chhath
छठ के लिए क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होंगे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छठ पर्व के लिए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। इसके लिए क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती की गई है।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर देर रात तक महिलाएं, पुरुष व बच्चे सरोवरों, पोखरों एवं नदियों के तटों पर सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अर्ध्य देने के लिए पहुंचेंगे। भीड़भाड़ में बच्चों के गायब होने, दुर्घटना तथा अराजकतत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, थाना क्षेत्र बखिरा में तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, थाना क्षेत्र दुधारा में नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, थानाक्षेत्र धनघटा में खंड विकास अधिकारी हैंसर महाबीर प्रसाद, थानाक्षेत्र महुली में डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, थानाक्षेत्र मेंहदावल में तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, थानाक्षेत्र धर्मसिंहवा में नायब तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका तिवारी, थानाक्षेत्र बेलहरकला में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला अर्थ संख्याधिकारी एनके सिंह को मगहर आमी नदी व मगहर नगर पंचायत, बीएसए अतुल कुमार तिवारी को समय जी मंदिर पक्का पोखरा, हनुमान गढ़ी गोला बाजार, जिशान रिजवी को शुगर मिल पोखरा, स्टेशन पुरवा समय माता मंदिर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र को कुआनो नदी तट मुखलिसपुर, खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश सिंह चौहान को पक्का पोखरा मेंहदावल, कुबेरनाथ मंदिर पोखरा व नगर पंचायत, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल को ठाकुर द्वारा पोखरा, गंगा सागर पोखरा व नगर पंचायत मेंहदावल तथा उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम प्रकाश मिश्र को नगर पंचायत हरिहरपुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed