फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reena got first and Anjani got second in painting competition

Sant Kabir Nagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में रीना प्रथम ताे अंजनी द्वितीय

Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Reena got first and Anjani got second in painting competition
मगहर में पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता को प्रशस्तिपत्र देते हुये
मगहर। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ की निदेशक रेनू द्विवेदी के निर्देशन व क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर डाॅक्टर कृष्ण मोहन दूबे के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर तीसरे दिन बुधवार को संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज मगहर के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, स्मारक भ्रमण तथा छाया चित्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राज्य संरक्षित स्मारक संत कबीर की समाधि एवं मजार परिसर मगहर में संत कबीर आचार्य राम विलास इंटरमीडिएट कॉलेज, मगहर के कक्षा 9 के छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा स्मारक भ्रमण एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा रीना प्रजापति को प्रथम, अंजनी चौहान को द्वितीय तथा आराध्या रावत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि काजल चौहान एवं अन्नू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डाॅक्टर कृष्ण मोहन दूबे द्वारा छात्रों को अगस्त क्रान्ति तथा स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर विनोद कुमार चौधरी, डाॅ. मुकेश कुमार यादव, राजेश कुमार चंद, प्रमिला पांडेय, विजय प्रताप त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार सिंह, विजय रत्न शुक्ला, किशन लाल,अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed