फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rebellion on not getting ticket from BJP

Sant Kabir Nagar News: भाजपा से टिकट न मिलने पर की बगावत

Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rebellion on not getting ticket from BJP
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। वर्ष 2007 में मेंहदावल नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे पवन तिवारी ने भाजपा से बगावत कर अपनी पत्नी को निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। उनका नामांकन पत्र जमा हो गया है। अब मतदाताओं के बीच जनसंपर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत में भाजपा की राह उसके अपने ही मुश्किल खड़ा कर रहे हैं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन तिवारी की पत्नी कल्याणी तिवारी ने निर्दल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर नामांकनपत्र दाखिल कर मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा से जुड़ी निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल ने भी पार्टी के निर्णय को गलत बताते हुए बसपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। ये बागी भाजपा के घोषित उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रमिला जायसवाल को प्रत्याशी न बनाए जाने पर नाराजगी जताई
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मेंहदावल की निवर्तमान चेयरमैन प्रमिला जायसवाल को भाजपा से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी है। रविवार देर शाम पूर्व सभासद दशरथ किशोर सिंह के आवास पर व्यापारियों की बैठक हुई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष रविंद्र वर्मा चुन्नू ने कहा कि निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल के साथ भाजपा के लोगों ने नाइंसाफी की। वे लोग निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल के साथ खड़े हैं। वह जिस दल से भी चुनाव लड़ेंगी, उसका समर्थन किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश देव वंशी, शेषमणि सिंह, मोहन सिंह, दलजीत सिंह, धीरज पाल, समर सिंह, प्रहलाद अग्रहरी, गुरु प्रसाद वर्मा, मनीष अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed