फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rare wildlife deer in injured state in Sant Kabir Nagar, After treatment, forest department took possession

Sant Kabir Nagar News: घायलावस्था में मिला दुर्लभ वन्यजीव बारहसिंघा, उपचार के बाद वन विभाग को सौंपा

Tue, 13 May 2025 04:20 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 13 May 2025 04:20 PM IST
सार

घायलावस्था में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास खेत में तड़पते हुए दुर्लभ वन्यजीव बारहसिंगा पर एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी। मजदूरों ने इस बात की जानकारी भट्ठा संचालक अलाउद्दीन को दी।

विज्ञापन
Rare wildlife deer in injured state in Sant Kabir Nagar, After treatment, forest department took possession
घायल बारहसिंघा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंगलवार की सुबह नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा  के समीप खेत में दुर्लभ वन्यजीव बारहसिंघा घायलावस्था में मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंचे पशु विभाग के कर्मचारियों ने इलाज के बाद बारहसिंघा को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


घायलावस्था में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास खेत में तड़पते हुए दुर्लभ वन्यजीव बारहसिंगा पर एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों की नजर पड़ी। मजदूरों ने इस बात की जानकारी भट्ठा संचालक अलाउद्दीन को दी।लोगों के सहयोग से भट्ठा संचालक घायल बारहसिंगा को ईंट भट्ठे पर पेड़ की छाया में ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात की जानकारी वन विभाग और पशु अस्पताल के जिम्मेदारों को दी।मौके पर पहुंचे नाथनगर पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट पारस नाथ यादव ने बारहसिंगा का इलाज किया और वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। ग्रामीण कमलेश, राजेश, गुलशन, अशफाक, संजय आदि लोगों ने बारहसिंघा को ईंट भट्ठे पर पहुंचाने और इलाज करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सूचना पर पशु विभाग के फार्मासिस्ट अपनी टीम के साथ तुरंत उपचार के लिए मौके पर पहुंच गए लेकिन वन विभाग के जिम्मोदारों ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई जिसे लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखा। इलाज के बाद बारहसिंघा को मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी राम नरेश के हवाले कर दिया गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से ठेले के जरिए वन विभाग की नर्सरी पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed