{"_id":"6ab80dcb3d0d6c9e18019e7c","slug":"raptis-water-level-rose-by-25-meters-in-48-hours-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157960-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 48 घंटे में ढाई मीटर बढ़ा राप्ती का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 48 घंटे में ढाई मीटर बढ़ा राप्ती का जलस्तर
विज्ञापन
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती का जल स्तर-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लगातार हो रही बारिश का असर मेंहदावल क्षेत्र में दिखने लगा है। राप्ती तेजी से उफना रही है। 48 घंटे के भीतर नदी का पानी ढाई मीटर तक बढ़ गया है, जिससे तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। शनिवार शाम तक मेंहदावल गेज पर राप्ती का जलस्तर 77.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
ड्रेनेज खंड के मुताबिक बृहस्पितवार को जलस्तर 75.20 मीटर था। शुक्रवार को यह एक ही दिन में 88 सेमी बढ़कर 76.08 मीटर पर पहुंच गया। शनिवार को इसमें फिर करीब डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का पानी करमैनी बांध के नजदीक पहुंच गया है।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि अभी नदी खतरे के निशान से लगभग दो मीटर नीचे है लेकिन जिस रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है, उससे निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अगर रात भर इसी तरह बारिश होती रही तो पानी खेतों में घुस सकता है। एेसे में हम ग्रामीणों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ सकती है।