{"_id":"66c4e62f7bfccbcc6e00dfa4","slug":"raptis-water-level-rises-people-of-villages-adjacent-to-the-embankment-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119502-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर बढ़ा, तटबंध से सटे गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर बढ़ा, तटबंध से सटे गांव के लोग परेशान
Wed, 21 Aug 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
- मंगलवार की देर शाम राप्ती का जलस्तर 78.82 मीटर पर पहुंचा
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जल स्तर में जबरदस्त उछाल आया है। मंगलवार की देर शाम को राप्ती का जलस्तर 78.82 मीटर पर पहुंच गया। बढ़ते जल स्तर को लेकर लोग चिंतित हो गए हैं वहीं विभागीय अधिकारी भी बढ़ते जल स्तर को लेकर भयभीत हैं।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। जहां अभी तक राप्ती का जलस्तर काफी नीचे था वहीं मंगलवार को 78.82 मीटर पर पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर तटबंध से सटे गांव बेलौली, खैरा, उमरिया बाबू, खरौली, बानडूमर, विशुनपुर, जोरवा, बेलौहा के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों की भी चिंता बढ़ते जल स्तर को लेकर साफ दिखाई दे रहा है और वह भयभीत नजर आ रहे हैं। तटबंध की सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य करा रहे हैं। हालत यह है कि अभी तक राप्ती का जलस्तर काफी नीचे था लेकिन मंगलवार को जल स्तर में उछाल आने के साथ ही विभाग तथा क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वैसे तो खतरे का निशान 79.50 मीटर है लेकिन वर्तमान समय में राप्ती का जलस्तर 78.82 मीटर पर पहुंच गया है। अभी भी जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसको लेकर विभाग के अधिकारी तटबंध पर डेरा डाले हुए हैं। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता राम उजागिर लाल ने कहा कि जल स्तर बढ़ने के बाद भी तटबंध पर पानी का कोई दबाव नहीं है। तटबंध पूरी तरह से महफूज है। आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।