फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti water level incresed

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, विभाग सक्रिय

Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
rapti water level incresed
मेंहदावल में बढ़ा राप्ती नदी का जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, विभाग सक्रिय
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेंत्र में लगातार बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर
तीन स्थानों पर तटबंध से सटकर बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लगातार हो रही बारिश ने राप्ती नदी के जलस्तर में उछाल ला दिया है। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान समय में नदी का जलस्तर 78 मीटर के पार पहुंच गया है। विभाग नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जहां सक्रिय है, वहीं, बढ़ता जलस्तर क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। फिलहाल, विभाग तटबंध की सुरक्षा का दावा कर रहा है।

19.200 मीटर लंबे करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ता जलस्तर कहीं-कहीं तटबंध पर प्रभाव भी डालता नजर आ रहा है। जहां नदी का जलस्तर 20 जुलाई को 77.95 मीटर था, वहीं, 21 जुलाई को नदी का जलस्तर 78 मीटर के पार पहुंच गया। 12 बजे विभागीय लोगों ने जब नदी का गेज मापा तो जलस्तर 78.19 मीटर पर पहुंच गया था। वैसे तो खतरे का निशान 79.50 मीटर है, लेकिन नदी का बढ़ता जलस्तर कछार क्षेत्र के लोगों के माथे पर बल डाल रहा है। वैसे तटबंध शासन प्रशासन की बेरुखी के कारण जर्जर है। विभाग ने जिन मुख्य कटान स्थलों को सुरक्षित करने के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा था, उसमें भी शासन ने स्वीकृति प्रदान करने में कोताही की। जिसका नतीजा यह है कि आज भी खैरा मंदिर के समीप जहां जलस्तर बढ़ते ही कटान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं नौगो, विशुनपुर बांगर, जोरवा व बेलौली में जलस्तर बढ़ते ही नदी ने तटबंध से सटकर बहना शुरू कर दिया है। इससे बांध पर जलस्तर का प्रभाव बना हुआ है। वैसे तो ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारी तटबंध की सुरक्षा व पुख्ता इंतजाम के लिए निगरानी के साथ ही बांध पर डेरा डाल रखे हैं, लेकिन बढ़ता जलस्तर विभाग व क्षेत्रीय लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अवर अभियंता वीरेंद्र यादव का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में उछाल तो आया है लेकिन तटबंध को सुरक्षित करने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किया है। करमैनी-बेलौली तटबंध पूरी तरह से महफूज है और जलस्तर वर्तमान समय में स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed