फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapti reaches near red mark, people of 20 villages are in panic

Sant Kabir Nagar News: लाल निशान के करीब पहुंची राप्ती, 20 गांव के लोग दहशत में

Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rapti reaches near red mark, people of 20 villages are in panic
- चेतावनी बिंदु 79.50 मीटर से मात्र 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही नदी
विज्ञापन

- बाढ़ खंड के अधिकारियों ने तटबंध पर डाला डेरा


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। चेतावनी बिंदु 79.50 मीटर से राप्ती का जलस्तर महज 30 सेमी नीचे है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए तटबंध से सटे 20 गांव के लोग दहशत में हैं। वही ड्रेनेज खंड के अधिकारी तटबंध पर डेरा डाले हुए है।
राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार की देर शाम राप्ती नदी का जलस्तर 78.82 मीटर पर था। वहीं बुधवार को सुबह 8 बजे राप्ती का जलस्तर बढ़कर 79.15 मीटर पर पहुंच गया। वहीं बुधवार को दोपहर बाद राप्ती नदी का जलस्तर 79.20 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 79.50 मीटर से मात्र 30 सेंमी नीचे है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे जलस्तर बढ़ रहा है विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। इससे पूर्व भी राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से ऊपर पहुंच चुका था जिसके कारण कछार क्षेत्र में भय का माहौल था। लोग बाढ़ की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह में हो रही बारिश के बीच नदी के जलस्तर में उछाल आया है और जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया। जिसके कारण तटबंध से सेट करीब 20 गांव के लोग भी बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जता रहे हैं। वही ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारी तटबंध पर डेरा डालकर बाढ़ निरोधक कार्य कराने में जुटे हैं।

000
नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। जरूरत के मुताबिक बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है, बाढ़ की आशंका पूरी तरह से निराधार है।
- राम उजागिर लाल, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed