फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape case registerd

किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
rape case registerd
किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से गलत हरकत करने और विरोध पर उसे मारने-पीटने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म, छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

13 वर्षीय पीड़िता की मां कोतवाली क्षेत्र के एक विवाह घर में बर्तन साफ करती है। शुक्रवार को उसकी मां काम पर गई थी। मां के साथ किशोरी भी गई थी। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे किशोरी से एक शख्स ने गलत हरकत शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और नहीं तो जबर्दस्ती की। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसे थप्पड़ मारते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना के बारे मां को बताया। शनिवार को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, पॉस्को एक्ट, मारने-पीटने, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed