फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ranjit won half marathon

हॉफ मैराथन में गोरखपुर रेलवे के रंजीत बने विजेता

Sun, 21 Jan 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
ranjit won half marathon
हाफ मैराथन में प्रतिभाग विजयी प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। रविवार को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन नाऊडाड़ में किया गया। इसमें गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी समेत अन्य जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेलवे गोरखपुर के रंजीत कुमार पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। दौड़ को हरी झंडी सीडीओ हाकिम सिंह ने दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता संयोजक मोहिबुल्लाह खां ने कहा कि हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता नाऊडाड़ से शुरू होकर माहनपार, देवडाड़, दशहरा, अतरौरा, सरैया, सब्जी मंडी, मड़या, नेदूला चौराहे, बाईपास से बघौली तक गया फिर वहा से वापस नाऊडाड़ आकर समाप्त हुआ। करीब 21 किलोमीटर तक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ में रेलवे गोरखपुर के रंजीत कुमार पटेल प्रथम, देवरिया के राज किशोर रावत द्वितीय व वाराणसी के सुनील यादव तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 74 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम सदर आलोक यादव, सीओ रमेश कुमार, मोहम्मद इद्रीश शेख, पूर्वोत्तर रेलवे के एथलेटिक कोच जवाहर प्रसाद, मोहम्मद अख्तर खान ,एथलेटिक एनआईएस कोच संतोष कुमार यादव, कोच गौतम कुमार यादव, कोच रमेश कुमार, एके सिंह, संजय द्विवेदी, एके सिन्हा, मोहम्मद युनुस, मोहम्मद युसूफ, वासिउल्लाह, अब्दुल मोबीन, अब्दुल करीम सचिन सिंह, अब्दुल कय्यूम, हामिद, झिनक चौधरी, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed