Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ran for national unity, paid tribute to Sardar Patel

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय एकता के लिए लगाई दौड़, सरदार पटेल को किया नमन

Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ran for national unity, paid tribute to Sardar Patel
सरदार पटेल की जयंती पर दौड़ लगाते एसपी व अन्य अ​​धिकारी-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह एकता दौड़, शोभायात्रा और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। लोगों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। एडीएम सत्य प्रकाश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को मजबूत किया। उनका जीवन हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। समाज में सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशिक्षु एसडीएम अभय सिंह राजपूत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, डीपीओ सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, जनगणना सहायक अभय चौधरी और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में एचआरपीजी कॉलेज से एकता यात्रा निकाली गई, जो मेंहदावल बाईपास पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। सरदार पटेल की जयंती हमें जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द मजबूत करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम आयोजक अपना दल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहित पटेल ने सभी आगंतुकों, महिलाओं और युवाओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान राम जनक चौधरी, गिरजेश चौधरी, राजेश चौधरी, कृष्णा चौधरी, अनीश सिंह, आशुतोष कुमार, अखिलेश चौधरी, विकास चौधरी और अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

वहीं, अपना दल (एस) की ओर से बनियाबारी खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष डॉ. पीसी पटेल के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में नरसिंह चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, रामचंद्र पटेल, जगभवन चौधरी, अमरनाथ साहू, रामजीत साहू, मणिचंद पटेल, मुनीराम मौर्य, रामवृक्ष पटेल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed