{"_id":"65efede320253fc6030bffbb","slug":"ramadan-moon-sighted-first-fast-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111139-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रमजान का चांद आया नजर, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रमजान का चांद आया नजर, पहला रोजा आज
Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
- मस्जिदों में ईशा की नमाज के साथ तरावीह शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान उल मुबारक का चांद सोमवार को नजर आ गया। इसके साथ ही रहमतों और इबादत का पवित्र महीना शुरू हो गया है। मंगलवार को इस माह का पहला रोजा रखा जाएगा।
सोमवार की शाम होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान का चांद देखने के लिए आसमान की तरफ देखने लगे। उलेमाओं ने रमजान के चांद की तस्दीक की। इसके बाद मस्जिदों में ईशा की नमाज के साथ नमाज ए तरावीह अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया। इस नमाज में नमाज पढ़ाने वाले पेश इमाम कुरान पाक सुनाते हैं। उनके पीछे खड़े होकर नमामी खामाेशी से सुनते हैं। पूरा महीना मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे।
मौलाना मोहम्मद शोएब ने कहा कि रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है। रमजान का पहला अशरा (10 दिन) रहमत वाला है। इसमें अल्लाह की रहमत के लिए ज्यादा से ज्यादा इबादत की जाती है। क्षेत्र के करही, उंचहराकला, सेमरियावां, दरियाबाद, देवरिया नासिर, कोहरियावां, बाघनगर, तिनहरी माफी, सालेहपुर, सेहुड़ा, दानोकुइयां, रक्शाकला, दुधारा, बजहरा, देवरिया लाल आदि गांवों की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तरावीह पढ़ी। रात के आखिरी हिस्से में सेहरी की और मंगलवार को पहला रोजा रखा। पूरा दिन भूखे प्यासे रहकर रोजेदार शाम करीब छह बजे इफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
रमजान का चांद नजर आते ही लोग दूध, बिस्किट, बड़ा आंव, सेंवई, मेवा, खजूर आदि जरूरत का सामान खरीदने में जुट गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रोजा इफ्तार
-पहला रोजा इफ्तार-
12 मार्च 2024
सुन्नी- शाम 6.06 बजे
शिया- शाम 6.13 बजे
दूसरा रोजा सेहरी
13 मार्च 2024
सुन्नी- सुबह 4.45
शिया- सुबह 4.38