फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rally for plastic free city

प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए निकाला जुलूस, बांटा झोला

Mon, 26 Aug 2019 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Rally for plastic free city
प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए निकाला जुलूस, बांटा झोला
विज्ञापन

- एचआर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे एनसीसी कैडेटों ने किया प्रयास
- शहर में सुबह निकाला जुलूस, दुकानदारों व आम लोगों में बांटा झोला
- लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने व शहर को साफ बनाने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के एचआर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। सभी प्रमुख मार्गों पर निकली जागरूकता रैली के दौरान आम लोगों व दुकानदारों को प्लास्टिक के थैलों से बढ़ रही गंदगी व अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा झोला बांटकर लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील की गई।

शहर के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय एनसीसी कैंप लगा है। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का नवां दिन था। सुबह 10 बजे पीटी एवं योगाभ्यास के बाद इन कैडेटों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। जिसका उद्देश्य था शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना। प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ का नारा लगा रहे कैडेटों को कैंप कमांडेंट कर्नल राकेश यादव समेत अन्य एनसीसी अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य मार्ग से मुखलिसपुर चौराहा, समय माता मंदिर होते हुए कैडेटों ने रास्ते में जगह-जगह लोगों को प्लास्टिक की थैलियों से होने वाली परेशानियां बताईं। कैडेटों ने कहा कि लोग पालीथिन में सामान ले जाने के बाद उसे नालियों व कूड़े के ढेर पर फेंक देते हैं। कूड़े के ढेर में पड़े प्लास्टिक को गाय व अन्य जानवर खाकर बीमार हो जाते हैं। कैडेटों ने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे लोगों को प्लास्टिक की थैलियों में सामान मत दें। इस दौरान कैडेटों ने रास्ते में मिले लोगों व दुकानदारों को कपड़े का झोला देकर उनसे प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल राकेश यादव, प्रबंधक अमरनाथ रुंगटा, प्रबंध समिति सदस्य महेश कुमार रुंगटा, कैलाशपति रुंगटा, एडजुटेंट मेजर सीपी गुप्त, लेफ्टिनेंट चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, सेकेंड अफसर अनिल गुप्त, केयर टेकर पुनीत त्रिपाठी, सुबेदार मेजर कमल थापा एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed