फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rakesh President, Sunil elected General Secretary

Sant Kabir Nagar News: राकेश अध्यक्ष, सुनील महामंत्री चुने गए

Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rakesh President, Sunil elected General Secretary
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के दौरान मंगलवार को मतदान हुआ। कांटे की टक्कर में राकेश कुमार सिंह अध्यक्ष, तारकेश्वर चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, सुनील कुमार पांडेय महामंत्री तथा प्रदीप कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष चुने गए। विजयी पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, जो 230 बजे तक चला। इस मतदान में कुल 180 मतदाताओं में से 178 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। राकेश कुमार सिंह को 73 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशि कुमार ओझा को 72 मत मिले। इसके साथ ही मोहम्मद मोकर्रम खान को 32 मत मिले। राकेश कुमार सिंह एक मत से विजेता हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

तारकेश्वर चतुर्वेदी को 81 मत, मोहम्मद कासिम अंसारी को 65 मत और रफी अहमद को 32 मत मिले। तारकेश्वर चतुर्वेदी 16 मतों से विजयी हुए। इसी तरह से महामंत्री पद पर भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे। सुनील कुमार पांडेय को 89 मत, राणा रविंद्र सिंह को 48 और संतोष कुमार चौधरी को 40 मत मिले। सुनील कुमार पांडेय 41 मतों से विजेता घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों में सीधी लड़ाई में प्रदीप कुमार प्रजापति को 89 मत और वेद प्रकाश पांडेय को 87 मत प्राप्त हुए। दो मतों से प्रदीप कुमार प्रजापति विजयी घोषित किए गए। जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह नौ बजे से ही दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक भवन पर चहल-पहल रही। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन इफ्तेखार अहमद, सदस्य काशी प्रसाद शर्मा, कृष्ण मोहन मिश्र, इमरान खान, सब इंस्पेक्टर मंजूर हसन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में अधिवक्ताओं की जीत हुई है। सामंजस्य बनाकर कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की जाएगी। अधिवक्ता भवन, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं के लिए आवाज उठाई जाएगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराने का पूरा प्रयास होगा।
- राकेश कुमार सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, जनपद बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed