फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raised awareness among women about their rights.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sat, 26 Sep 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness among women about their rights.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिक निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने जिला अस्पताल और समय माता मंदिर में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed