{"_id":"60b3c7a28ebc3ee4a41540fa","slug":"rain-water-khalilabad-news-gkp396298968","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमी पर जलभराव से नहीं मिली मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमी पर जलभराव से नहीं मिली मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश थमी पर जलभराव से नहीं मिली मुक्ति
-कई जगह जलभराव के चलते आने-जाने में दिक्कतें हो रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यास चक्रवात के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश रविवार को थम गई। सुबह से मौसम साफ हो गया, इससे लोगों को राहत मिली है, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को अब भी निजात नहीं मिल सकी है।
यास चक्रवात के चलते जिले में तीन दिनों तक लगातार बारिश हुई। स्थिति यह रही कि लोग घरों में कैद हो गए। बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई, लेकिन रविवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया। इससे बारिश से लोगों को राहत मिल गई है, लेकिन बारिश का असर अब भी दिख रहा है। खलीलाबाद कस्बे की बात करें तो संयुक्त जिला चिकित्सालय के गेट, सीएमओ कार्यालय गेट, मड़या, मोतीनगर से बंजरिया जाने वाले मार्ग सहित अन्य कई स्थानों पर जल भराव बना हुआ है। जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति मीट मंडी से होकर बंजरिया जाने वाले मार्ग की है। पूरी तरह से टूट चुकी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से होकर आने-जाने से लोग हिचक रहे हैं। खलीलाबाद कस्बे के निवासी महेश कुमार, प्रदीप कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को जल निकासी के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी मानसून आना बाकी है, यदि जल निकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो दिक्कतें और बढ़ेगी। इस संबंध में ईओ बीना सिंह ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।