Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain stopped the pace of construction work, passengers remained in jail

Sant Kabir Nagar News: बारिश ने रोकी निर्माण कार्य की रफ्तार, झेल रहे यात्री

Tue, 13 Aug 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rain stopped the pace of construction work, passengers remained in jail
-दस करोड़ से हो रहा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 10 करोड़ से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। बारिश की वजह से निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार धीमी हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही यात्रियों को भी सुविधाओं से भी महरूम होना पड़ रहा है।

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के रूप में हुआ है। स्टेशन परिसर में कबीर दास से जुड़ी स्मृतियां उकेरी जानी हैं, ताकि स्टेशन पर कदम पड़ते ही यात्रियों को कबीर दास की निर्वाण स्थली का अहसास हो। साथ ही करीब दस करोड़ रुपये स्टेशन का सौंदर्यीकरण होना है। उच्चस्तरीय प्लेटफार्म बनाए जाने हैं। उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ी, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हैं।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले कार्य शुरू कराया गया था। अब तक सोलर पैनल और स्टेशन को ऊंचा करने का कार्य ही हो सका है। दक्षिण तरफ के प्रवेश द्वार के पास हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बीच बरसात का मौसम शुरू हो गया, जिसके कारण निर्माण कार्य की गति काफी धीमी हो गई है। साथ ही निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है, जिसके कारण यात्रियों को स्टेशन आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन गुजरती हैं 33 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 3,900 लोगों का आवागमन होता है। स्टेशन पर 33 जोड़ी एक्सप्रेस और तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।
उत्तर तरफ नहीं हो सका कार्य
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ प्रवेश द्वार बनाया जाना है, लेकिन इसका निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। साथ ही स्वचालित सीढि़यों का निर्माण भी नहीं हो सका है। जिसके कारण यात्रियों को इस तरफ से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के निवासी अमित कुमार, श्रवण कुमार व अन्य ने कहा कि कार्य में तेजी आए तो यात्रियों को सहूलियत मिल सकती है।

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। निर्माण कार्य हो रहे हैं। बारिश के कारण कुछ समस्या आ रही है। जल्द ही कार्य में तेजी आएगी। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तो इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।
- एके गौड, स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed