फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain: Relief from heat...troubled by waterlogging

बारिश : गर्मी से मिली राहत...जलभराव से सांसत

Thu, 22 May 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat...troubled by waterlogging
संतकबीरनगर। मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव हुआ है। भोर में ही आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में जो सड़कें टूट गई हैं, वहां गड्ढों में पानी भर जाने से दुश्वारियां और बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पालिका प्रशासन नहीं चेता तो मानसून आने पर शहर एक बार फिर जलभराव से जूझेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में अचानक आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला सुबह आठ बजे तक चलता रहा। इस दौरान कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर के डाक बंगला के सामने, अंसार टोला, बरई टोला, जूनियर हाईस्कूल परिसर, जिला अस्पताल परिसर, मड़या, विधियानी, बंजरिया आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यही नहीं कई सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। शहर के विधियानी मार्ग, बंजरिया, मुखलिसपुर रोड सर्विस लेन आदि सड़क टूट गई है। बारिश का पानी टूटी सड़कों के गड्ढे में भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। दूसरी तरफ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

000000000000000000000
नहीं चेते तो मानसून आने पर जूझेगा शहर
मानसून आने से पूर्व हुई बारिश में कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति ने पालिका प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी है। ऐसे में यदि नगर पालिका प्रशासन नहीं चेता तो जब मानसून सक्रिय होगा तो शहरवासी फिर जलभराव की समस्या से जूझेंगे। कारण यह है कि अभी बनियाबारी से खुदवा तक नाला का निर्माण अधूरा पड़ा है तो अन्य नालों का आपस में जोड़ने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि पिछली बरसात में शहर में भारी जलभराव हो गया था, जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000
शहर के बंजरिया रोड की हालत खराब है। बारिश होने से गड्ढों में पानी भर गया है। इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पालिका प्रशासन को बरसात के मौसम शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था ठीक करानी चाहिए।
अजय यादव- बंजरिया
शहर के सरौली से राजकीय महिला महाविद्यालय जाने वाला मार्ग बदहाल है। बारिश होने से इस मार्ग पर कीचड़ हो गया है। इस मार्ग से गुजरते समय फिसलन बढ़ गई है। इस मार्ग की मरम्मत के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराए जाने की जरूरत है।

शैलेंद्र श्रीवास्तव- सरौली

शहर में जल निकासी के लिए नालियों की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही जलभराव को दूर करने लिए सफाईकर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही सभी नालों को आपस में जोड़कर जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल की जाएगी।
अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed