फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Railway station is being equipped with modern facilities, will provide convenience

Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा रेलवे स्टेशन, मिलेगी सहूलियत

Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Railway station is being equipped with modern facilities, will provide convenience
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सीढ़ी की बदला गया टिन शेड।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन पर जहां पुराने शेड को बदला जा रहा है वहीं पेयजल की व्यवस्था भी सुधारी जा रही है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ऊंचा किया जा रहा है। रेलवे के दाेनों तरफ आधुनिक गेट भी बनेगा। इस पर कुल नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है। इसके पीछे मंशा है कि स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना। योजना के मुताबिक स्वचालित सीढियां बनाई जानी है। साथ ही स्टेशन पर दो लिफ्ट बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे पर आने-जाने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन के एरिया में वाई-फाई की सुविधा के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को नेटवर्क की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं गिट्टी रहित पटरियाें के साथ ही दोनों तरफ से प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके तहत दक्षिण तरफ प्रवेश द्वार बनाया गया है। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जा रहे हैं। यहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी सृदृढ़ की गई है। दिव्यांगों को प्लेटफाॅर्म पर पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। इसे लेकर यात्रियों में भी खुशी देखी जा रही है। यात्री दुर्गेश कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार आदि ने कहा कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन बदल रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए काम चल रहा है। कुछ दिन में स्टेशन की तस्वीर बदली नजर आएगी।
- एके गौड़, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed