फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Radiologist was not at ultrasound center, sealed

Sant Kabir Nagar News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नहीं था रेडियोलॉजिस्ट, सील किया गया

Fri, 16 Dec 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Radiologist was not at ultrasound center, sealed
टीचर कॉलोनी में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते एसडीएम सदर अजय तिवारी और अपर सीएमओ डॉ मोहन झा। सं - फोटो : KHALILABAD
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नहीं था रेडियोलॉजिस्ट, सील किया गया
विज्ञापन

प्रशासन के छापे से बंद कर फरार हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारे। इस दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया। जबकि कई अल्ट्रासाउंड संचालक सेंटर बंद कर फरार हो गए।
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में एसडीएम अजय कुमार तिवारी, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा और सीओ अंशुमान मिश्र ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापे मारे। एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सीएचसी खलीलाबाद के सामने संचालित अब्बासी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं थे। वहां के मैनेजर ने बताया कि डॉक्टर पीएचसी मुंडेरवा में तैनात हैं। यहां पर कुल चार अल्ट्रासाउंड हो चुके थे, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। इस सेंटर को सील कर दिया गया है। संचालक से कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन

माही अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी डॉक्टर नहीं थे। उस सेंटर के संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि छापे की सूचना पर कई अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद हो गए। धनघटा में एसडीएम रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापे मारे। टीम के आने की सूचना पर कई अल्ट्रासाउंड संचालक केंद्र बंद कर दिए। जो खुले थे, वहां भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा था। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कागजात को चेक किया और हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल में एसडीएम योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापे मारे। टीम ने एमडीसी अल्ट्रासाउंड, तनया अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन का निरीक्षण कर आवश्यक पेपर, लाइसेंस आदि की जांच की। कमियां मिलने पर कागजात को कार्यालय लेकर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed