फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Questions on the quality of repair work, gravels of BMCT road are falling apart

Sant Kabir Nagar News: मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उखड़ रहीं बीएमसीटी मार्ग की गिट्टियां

Sat, 11 Jan 2025 02:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:09 PM IST
विज्ञापन
Questions on the quality of repair work, gravels of BMCT road are falling apart
मेंहदावल में बीएमसीटी मार्ग बनने के बाद से ही उखड़ रही गिट्टियां
मेंहदावल। मेंहदावल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी (बस्ती-मेंहदावल-कप्तानगंज-तमकुहीराज) का मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर लोगों में असंतोष है। एक तरफ सड़क की मरम्मत हो रही है तो दूसरी तरफ सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। इससे नाराज लोगों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष से राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी की स्थिति बेहद खराब थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। जिससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब हालत को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित हो रही थीं। जिसके बाद लगभग 3 करोड़ रुपए राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत के लिए स्वीकृत हुए। 15 दिन पूर्व कार्यदायी संस्था सिद्धार्थ नगर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। आरोप है कि मरम्मत कार्य के दौरान मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही थी। 10 दिनों में ही सड़क की गिट्टियां जगह-जगह से उखड़ने लगीं। जिसके कारण लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जाहिर की है। साथ ही मानकों का पूरी तरह से पालन करते हुए सड़क के मरम्मत की मांग की है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed