{"_id":"6834b1561d89ba08f70563d9","slug":"quality-education-is-being-provided-in-council-schools-beo-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133188-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में मिल रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में मिल रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा : बीईओ
Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लाक संसाधन केंद्र पौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, टैबलेट वितरण व निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू यादव व खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जूता, मौज, बैग, ड्रेस व स्टेशनरी की धनराशि अभिभावकों के खाते में स्थानांतरित करने का काम भाजपा सरकार में ही संभव है। बच्चों को एक ही छ्त के नीचे प्री प्राइमरी से इंटर तक की शिक्षा मिलने जा रही है। परिषदीय विद्यालय अब किसी कान्वेंट विद्यालय से कम नही है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधा से भी लैस हो चुका है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजा गया है।
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को जूता, मौज, ड्रेस व स्वेटर अवश्य खरीदें। कार्यक्रम में हरिराम यादव, दिलीप कुमार, आदर्श मणि त्रिपाठी, रतीभान चौधरी, भोलेंद्र यादव, अमित सिंह, रामगोपाल, मोहम्मद रऊफ सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।ड