{"_id":"686eb272bd2fa4259706115a","slug":"put-a-check-on-crime-ensure-that-kanwar-yatra-is-completed-safely-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135273-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अपराधों पर लगाएं अंकुश, कांवड़ यात्रा सकुशल कराएं सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अपराधों पर लगाएं अंकुश, कांवड़ यात्रा सकुशल कराएं सम्पन्न
Wed, 09 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में मंगलवार की देर रात को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान एसपी ने अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन और यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत हत्या, दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए बताया। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आदेशित किया। क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के निर्देश दिए। संवाद