फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Purus Awatari Gninath Baba Maharaj were: CP secret

अवतारी परुष थे बाबा गणिनाथ महाराज: सीपी गुप्त

Sat, 27 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Purus Awatari Gninath Baba Maharaj were: CP secret
हवन -पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 संतकबीर विद्यापीठ महाविद्यालय के परिसर से शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य  मद्धेशीय कांदू महासभा जनपद इकाई द्वारा कान्दू समाज के कुलगुरु संत श्री गणिनाथ जी महाराज की जन्मोत्सव और शोभा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत मगहर  के चेयरमैंन व कान्दू महासभा के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्त के नेतृत्व  में निकली शोभा यात्रा में समाज के लोगों ने आधिक संख्या में भाग  लिया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर  प्रसाद मद्वेशिया रहे।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सी पी गुप्त ने कहा कि बाबा गणिनाथ महाराज एक अवतारी पुरुष थे। अपने तप और साधना के बल पर उन्होने कई चमत्कारी कार्य किए और समाज के बडे पथ प्रदर्शक के रूप में उनका अवतार हुआ। जिलाध्यक्ष व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कान्दू समाज को पिछड़ी जाति में सम्मिलित किए जाने की वर्षों से लंबित पड़ी लड़ाई को मात्र डेढ़ साल में पूरा कर समाज का उत्थान किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सबल मित्र ने कहा कि गुरू आपकी आत्मा को शुद्ध करने का कार्य करते है और
विज्ञापन

 गुरूजनों के अनुसार नारी का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। नारी से ही स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश कान्दू ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कांदू, घनश्याम दास, प्रिंस मद्धेशिया, सुजीत कुमार, अभय गुप्त, जगदीश गुप्त, गौरव कुमार उर्फ पिंकल, गजेन्द्र कुमार, राज किशेार एडवोकेट, इं जितेन्द्र गुप्त, डा धर्मेन्द्र, आनन्द प्रकाश गुप्त, सुरेन्द्र गुप्त, राजेश गुप्त, अशोक गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्त, ग्रजेश कुमार गुप्त, सुभाष गुप्त के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लोग हुए सम्मानित 
मगहर। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार गुप्त व संगठन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सीपी गुप्त के द्वारा नगर के 40 पुरुष और 30 महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में श्रीमन नारायण, सुभष चंद, रूपचंद, उमाचंद, सुरेश जी, हरिलाल, कलावती देवी, किरन देवी, राजकुमारी देवी, गंगा गुप्त, मदन जी, विनोद जी गुप्त, ओम प्रकाश गुप्त, प्रेमचंद गुप्त, सर्वदानन्द गुप्त, हरीशचंद गुप्त, रमेशचंद गुप्त,प्रहलाद गुप्त, रमेश गुप्त, श्याम सुन्दर गुप्त, मुरारी गुप्त आदि लोग रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा
 मगहर। संत श्री गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  सांस्कृतिक कार्यक्रम परस्तुत कर नन्ही मुन्ने बच्चों ने सब का मन मोह  लिया। की प्रस्तुति के बाद उन्हें पुरष्कार से सम्मानित क्या  गया। डांस प्रतियोगिता में शगुन को प्रथम, सलोनी को द्वितीय, आकांक्षा को तृतीय  पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में कृति प्रथम, नेहा गुप्ता द्वितीय, प्रीती  गुप्ता को तृतीय, मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम, सोनम द्वितीय, नैसी को तृतीय पुरस्कार, गीत प्रतियोगिता में सलोनी गुप्ता प्रथम, प्रस्तावना  द्वितीय, रितिका ने तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगित में प्रतिभाग करने वाली अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed