फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   public problem

Sant Kabir Nagar News: जगह-जगह गंदगी का ढेर, किसी को नहीं सफाई का फेर

Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
public problem
संतकबीरनगर। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में सफाई कार्य न होने से चारों तरफ गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इससे बरसात का मौसम होने के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। साथ ही उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का रहना और राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

हैंसर बाजार धनघटा को नगर पंचायत का दर्जा मिले एक वर्ष होने को है। 14 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाए गए नगर पंचायत में पंचायत विभाग अगस्त में ही नियुक्त सफाई कर्मियों को वापस बुला लिया। तभी से नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं हुई। इसका नतीजा है कि लोगों के घरों निकलने वाला गंदा पानी नालियों में जाम होकर बदबू दे रहा है। सार्वजनिक रास्तों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बंडा बाजार में सप्ताह में दो बार साप्ताहिक बाजार लगती है। बाजार में आने वाले व्यापारी सड़ी सब्जियों और उसके छिलके को फेंक देते हैं, जिसका ढेर बाजार में कई स्थानों पर लगा हुआ है।
विज्ञापन

बाजार निवासी संजय, सुभाष, महमूद, जावेद, संतलाल आदि का कहना है की सफाई कार्य न होने के कारण गंदगी का जो ढेर लगा हुआ है, उससे उठने वाली दुर्गंध से घर पर रहकर खाना-पीना मुश्किल हो गया। दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों के भी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। गंदगी को हटवाने के लिए कई बार नवनिर्वाचित सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा जा चुका, लेकिन सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है। कमोबेश यही हाल नगर पंचायत के 17 वार्ड में है। इस संबंध में ईओ अमित मोनू का कहना है कि सफाई कर्मियों के नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नगर पंचायत में सफाई कर्मी नियुक्त हो जाएंगे। उसके बाद नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed