फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Provided women with information on a better lifestyle.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी बेहतर जीवनशैली की जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Provided women with information on a better lifestyle.
महुली। बहू-बेटियों के सशक्तीकरण संबंधी अभियान के अंतर्गत नाथनगर ब्लॉक में छठे दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना महुली क्षेत्र के लखनोहर, लखनापार, लोइयाभार, महादेवा, महुली खास, मझौवा एक डंगा, मानपुर, मड़हाराजा, मोहबरा, मोलनापुर, बेलहरा सहित विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में सखी समूह, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं, शिक्षामित्र, महिला प्रधान ने सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केवल जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अधिकारों की समझ, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षित और बेहतर जीवन जीने की क्षमता को मजबूत करना रहा। मास्टर ट्रेनर द्वारा महिलाओं को विभिन्न जीवन कौशल एवं बेहतर जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं तथा उन्हें व्यावहारिक रूप से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। महिलाओं को बताया गया कि एक जागरूक और सशक्त महिला अपने परिवार की मजबूती के साथ-साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी नई दिशा प्रदान करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पांडेय के साथ थाना महुली का पुलिस स्टाफ एवं महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अनुभवों, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना गया। महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए थाना महुली पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी महिला को अपनी समस्या बताने में संकोच नहीं करना चाहिए। उनकी शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सम्मान के साथ सुना जाएगा तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed