Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Provide fodder and water for the animals

Sant Kabir Nagar News: पशुओं के लिए करें चारे व पानी का इंतजाम

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Provide fodder and water for the animals
लोहरौली। विकास खंड बेलहरकला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगौसा स्थित गोशाला का मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कई खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में गोशाला में हरे चारे की कमी, बीमार पशुओं की खराब स्थिति, छोटे पशुओं के लिए पानी की समुचित व्यवस्था न होना तथा बीमार पशुओं को अलग न रखने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा पशुओं को धूप से बचाने के लिए पेड़-पौधों और छायादार व्यवस्था का भी अभाव मिला।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं की देखभाल, खानपान और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल्द से जल्द सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्वेत वर्मा, एडीओ पंचायत पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed