{"_id":"613650bd8ebc3e882b72495f","slug":"protested-against-power-cut-khalilabad-news-gkp408184014","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के खिलाफ पवरिहा चौराहे पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती के खिलाफ पवरिहा चौराहे पर प्रदर्शन
विज्ञापन
पवरिहा चौराहे पर विजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते गांव के लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
विद्युत कटौती के खिलाफ पवरिहा चौराहे पर प्रदर्शन
उपभोक्ताओं का आरोप, समस्याओं पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। विद्युत कटौती से आजिज आ चुके क्षेत्र के विभिन्न गांवों के उपभोक्ताओं ने सोमवार को पवरिहा चौराहे पर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।
क्षेत्र के करमहिया, मुर्दहिया, गगौरा, ककरहिया, अमनजोत, पवरिहा, अमराकोइल, औरहिया, मंझरिया, करदहा, भरतीजोत, कुसरौली, मनैतापुर, शीहाझूड़ी, बालेपार, कचेहरा, शेखवनिया, कचेहरा, कनरापार , पकरडीहा, बहेरामाफी, खजुरिया, गाड़ापोखर, चिरैहा आदि गांवों के लोगों ने पवरिहा चौराहे पर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों की सप्लाई काफी बिगड़ गई है। लोगों ने कहा कि यहां की विद्युत आपूर्ति मेंहदावल सब स्टेशन के नंदौर फीडर से होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के निवासी रामचंद्र, राजू चंद्र, यार मोहम्मद, राकेश, जोखन, राधेश्याम, सोहनलाल, श्रीधर, यूनुस, पिंटू, लालबहादुर, राजेंद्र, सलीम, रामचरन आदि ने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।