{"_id":"5defd34d8ebc3e87ec7ff11c","slug":"protest-khalilabad-news-gkp3327567200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्राधिकारी पर लगाया अतिक्रमण हटाने के नाम पर अभद्रता का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने मंगलवार को मेंहदावल बाईपास चौराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए, अन्यथा वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय से कुछ व्यापारियों ने शिकायत किया कि सीओ सदर अपने सहयोगियों के साथ अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इसके बाद व्यापारी मेंहदावल बाईपास पहुंच गए और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह खुद ही अतिक्रमण के खिलाफ हैं, लेकिन जिस प्रकार से व्यापारियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है।
व्यापारी समाज सरकार को टैक्स देकर विकास में योगदान दे रहा है, लेकिन उसे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन को अपना रवैया बदलना चाहिए, ऐसा न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महेश गुप्ता, तीरथराज गुप्ता, रामजी गुप्ता, बैजनाथ जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, विनोद जायसवाल, मूलचंद्र मौर्य, भोला प्रजापति, राजू मद्देशिया, टुन्नू लाला, राकेश सिंह, हरिलाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।