फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest for drain

Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 24 Dec 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest for drain
फोटो सहित
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर नाला निर्माण कराने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के वार्ड पांच छिबरा के लोगों ने वार्ड में नाला निर्माण न होने पर रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण छिबरा के लिए स्वीकृत हुआ, लेकिन कार्य दूसरे स्थान पर कराया जा रहा है।
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 16 अगस्त को सर्वसम्मत से छिबरा में नाला निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद अवर अभियंता की ओर से परियोजना का प्राक्कलन भी तैयार कर दिया गया। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति भी कराई गई है। निर्माण कार्य विश्वनाथ के मकान से जकाउल्लाह के घर से होते हुए पीडब्ल्यूडी मार्ग तक कराना है। यह वार्ड संख्या पांच में आता है। लेकिन मनमाने ढंग से कार्य दूसरे स्थान पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड की निवासी संवारी देवी, जगदंबा, शारदा, मीरा, सोनमती, प्रभावती, समसुल हुदा, युसूफ अख्तर, हुसैन जावेद आदि का कहना है कि कार्य योजना में सिर्फ वार्ड संख्या गलत है। जहां से जहां तक नाला बनना है, वह वार्ड संख्या पांच के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जबरिया नाला का निर्माण दूसरे वार्ड में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कार्य योजना में अगर किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है तो बोर्ड की बैठक कराकर उसे रद्द कराया जाएगा। दोबारा कार्य योजना बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।

-आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी धर्मसिंहवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed