फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against water logging

जलनिकासी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
protest against water logging
पौली के रोशया में जल निकाशी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जलनिकासी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

रोसया बाजार। पौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोसया के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे मो. उमर, लतीफ, आसिफ, अब्दुल कयूम, मो. अजीम, वसीम, शौकत अली, आर मोहम्मद आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत रोसया में घरों के गंदा पानी की निकासी के लिए बनवाई गई नाली जर्जर होकर टूट गई है। इससे घरों का गंदा पानी हमेशा मुख्य मार्ग पर जमा रहता है। इससे जहां आने-जाने वाले राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। वहीं, सड़े हुए गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। यदि समय रहते विभागीय जिम्मेदार नहीं चेते तो हम लोगों का आंदोलन तेज होगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि जलभराव की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच कर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed