फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Protest against suspension of MP Clash with police over burning PM effigy

सांसदों के निलंबन का विरोध: PM का पुतला जलाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, सपा-AAP कार्यकर्ता ने निकाला जुलूस

Fri, 22 Dec 2023 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
Protest against suspension of MP Clash with police over burning PM effigy
पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।

समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांसदों के निलंबन के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान कलक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इसी बीच पीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने पूतला जलाने नहीं दिया और छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपे।

विज्ञापन


पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार संसद से 142 सांसदों का निलंबन किया गया। यह सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। सांसदों को अपनी बात कहने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार अहंकार के आकंठ में डूब चुकी है जो संविधान को बदलना चाहती है। लोकतांत्रितक मर्यादाओं और परंपराओं को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रही है, जो सही नहीं है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी के साथ जनता की भी विरोधी है। जनता की समस्याओं को उठाने वालों को ससंद से निलंबित कर दिया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। ऐसी तानाशाह सरकार आज के इतिहास में नहीं आई है।

सपा के आंदोलन को लेकर चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सपा कार्यकर्ताओ के आंदोलन करे लेकर पुलिस मेंहदावल बाईपास से लगायत कलक्ट्रेट तक तैनात रही है। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। पुलिस ने पुतला छीन लिया और जलाने नहीं दिया। करीब 20 मिनट तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed