फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest againest mla

भाजपाइयों ने मेंहदावल विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 08 Jun 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
protest againest mla
भाजपाइयों ने मेंहदावल विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

विधायक पर पार्टी को कमजोर करने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। नगर के गंगापुरम में मंगलवार को पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता पवन तिवारी के भतीजे युवा भाजपा नेता अनुराग तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने मेंहदावल विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के भी आरोप लगाए गए।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता अनुराग तिवारी, सुमित सिंह, संदीप पाठक, गोलू पाठक, यशस्वी पांडेय, अभिषेक अग्रहरि, रवींद्र यादव आदि ने कहा कि विधायक राकेश सिंह बघेल पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। बसपा से जुडे़ रहे पूर्व चेयरमैन मोती लाल जायसवाल और जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया को भाजपा में शामिल कराने में विधायक की अहम भूमिका है। विधायक जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया को भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनवाने की पूरी कोशिश रहे हैं। वहीं भाजपा से जुडे़ पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता जा रहा है। क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो में मानकों की अनदेखी की जा रही है। विरोध करने वालों का प्रशासन के माध्यम से पुलिसिया उत्पीड़न कराया जाता है। कार्यकर्ताओं ने सीएम और संगठन के जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। पक्ष मिलने पर उसे छापा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed