{"_id":"69d695a4c648fa73890c9035","slug":"cloudy-skies-and-drizzle-add-to-farmers-troubles-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148813-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खेत में तैयार गेहूं की फसल। संवाद
संतकबीरनगर। मौसम के रुख ने किसानाें की परेशानी बढ़ा दी है। वजह यह है कि बुधवार की सुबह से बादल छाए रहे। इस बीच बूंदाबांदी हुई। इससे कटाई व मड़ाई की चिंता किसानों को सताने लगी है। जिन किसानों ने कटाई कर बोझ खेत में छोड़ दिए हैं, उसमें नमी आने से सुखाने की जरूरत पड़ेगी। बालियां भी काली पड़ सकती हैं।
कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी आंधी व बारिश से बाधा खड़ी हो रही है, तो अब जब फसल की कटाई का दौर चल रहा है, तब बादल छा जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान जल्द से जल्द फसल सहेजने में जुटे थे कि बुधवार की सुबह में बूंदाबांदी होने से समस्या खड़ी हो गई है।
खलीलाबाद विकास खंड के चकदही निवासी दशरथ यादव, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि बूंदाबांदी के चलते नमी आ गई है, जिससे कटाई और मड़ाई प्रभावित हो गई है। अब भी बादल बने हुए हैं, ऐसे में यदि तेज बारिश हो गई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। इस बीच कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
000000000000000000000000
फसल में नमी आने से किसान परेशान
धनघटा। तेज हवा और हल्का बारिश से गेहूं की फसल में नमी आ गई है, जिससे किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई को लेकर चिंतित हैं।
किसान राघव, रामनिवास, दयाराम, राम उजागिर, सभापति, महादेव, रामनरेश आदि का कहना है कि जब से गेहूं की फसल पक कर तैयार हुई, तभी से मौसम भी करवट बदल रहा है। इसका नतीजा यह है कि आए दिन तेज हवा के साथ बार-बार बूंदाबांदी हो रही है। इसके कारण गेहूं की फसल में नमी आ गई, जिससे कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हुआ है। किसानों का कहना है कि इसी तरह का मौसम रहा तो कटाई करने में समस्या उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही साथ पैदावार भी प्रभावित होगी।