फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Proposal ready: Medical college will become district hospital

प्रस्ताव तैयार : जिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज

Sat, 10 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Proposal ready: Medical college will become district hospital
- जिला अस्पताल में चलेगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी
विज्ञापन

- तीन किमी दूर जंगलऊन में एकेडमिक भवन व आवासीय परिसर बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया। तीन फरवरी को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासन ने तेजी दिखाई है। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी चलेगी, जबकि जिला अस्पताल से तीन किमी दूर जंगलऊन में 12 एकड़ सरकारी जमीन पर मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक भवन, हॉस्टल और आवासीय परिसर बनेगा। प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए करीब दो साल से जमीन की तलाश चल रही थी। कभी मगहर सूती मिल काे चिह्नित किया गया तो कभी बनकटवा में जमीन चिह्नित हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इधर तीन फरवरी को कबीर मगहर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से प्रशासनिक अमला जमीन की तलाश में जुट गया। जब पर्याप्त जमीन नहीं मिली तो जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित करने की योजना तैयार की गई। साथ ही जंगलऊन में करीब 12 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जहां एकेडमिक भवन, हाॅस्टल व आवासीय परिसर बनाए जाएंगे। डीएम जल्द ही शासन को इसका प्रस्ताव भेजने की तैयारी में हैं, जिसे इसी माह स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


350 बेड का होगा मेडिकल कॉलेज
प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज 350 बेड का होगा। जिला अस्पताल में वर्तमान में 250 बेड हैं। 100 बेड और बढ़ाए जाएंगे। जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब, डायलिसिस केंद्र, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन आदि के कार्य चल रहे हैं, जिसे और आधुनिक बनाते हुए मेडिकल कॉलेज के स्तर का बनाया जाएगा। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटेगा आवासीय परिसर व अन्य भवन
जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित करने के कई विभाग बनाने होंगे। इसके लिए मुख्य भवन को छोड़ कर कर्मचारियों के आवास, पुलिस चौकी, रैन बसेरा, एबुलेंस कर्मियोें के आवास आदि को तोड़ कर मेडिकल कॉलेज के लिए अन्य भवन बनाए जाएंगे।



जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बना दिया गया है, यहां पर सभी प्रकार के जांच, मरीजों की भर्ती और ओपीडी का कार्य होगा। जंगलऊन में सरकारी जमीन है, जो अस्पताल से तीन किलोमीटर की दूरी पर ही है। वहां पर एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कॉलेज, हाॅस्टल, एकेडमिक भवन और आवासीय परिसर बनाया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed