फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Property worth three crores of drug dealer Gaja Baba confiscated

Sant Kabir Nagar News: नशे के सौदागर गाजा बाबा की पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Property worth three crores of drug dealer Gaja Baba confiscated
पुराने सब्जी मंडी में राकेश मिश्रा उर्फ पिंकू मिश्रा की संपति को कब्जे में लेते एसडीएम सदर और स
- साढ़ू और साले के नाम से भी बनाई थी संपत्ति
विज्ञापन

- डीएम न्यायालय के आदेश पर एसडीएम के अगुवाई में हुई कार्रवाई
- 25 नवंबर वर्ष 2023 को हुई थी गिरफ्तारी, जेल में है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में नशे का कारोबार करने वाले गाजा बाबा के नाम से प्रसिद्ध नशे के सौदागर राकेश मिश्र के परिजनों की संपत्ति सोमवार को कुर्क हुई। डीएम न्यायालय के आदेश पर करीब पौने तीन करोड़ की जमीन, मकान और तीन गाड़ियों को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम खलीलाबाद शैलेष कुमार दूबे की देखरेख में कुर्की की कार्रवाई पूरी की।
डीएम न्यायालय के आदेश पर तहसील और पुलिस प्रशासन ने गाजा बाबा पर शिकंजा कसते हुए नशे के कारोबार से कमाई संपत्ति को सीज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक गाजा बाबा ने 2 करोड़ 68 लाख 73 हजार 210 रुपये की संपत्ति बनाई थी। शहर के भिटवा टोला मोहल्ला में 45 लाख रुपये की लागत का आवास है। साथ ही एक मालवाहक, एक बाइक और एक चार पहिया वाहन भी खरीदा था।
विज्ञापन

इसके अलावा पत्नी रीता मिश्र के नाम से भुजैनी में एक करोड़ 70 लाख की कीमत की जमीन, साले के नाम से 21 लाख 72 हजार और साढ़ू के नाम से 21 लाख 75 हजार रुपये की प्रापर्टी खरीदा था। इन सब संपत्तियों को एसडीएम शैलेश कुमार दूबे, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह और कोतवाल आरके सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने डुग्गी-मुनादी के बाद कुर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पूर्व हुई थी गिरफ्तारी
नशे के सौदागर गाजा बाबा उर्फ राकेश मिश्र को पुलिस ने लगभग छह माह पूर्व गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक 25 नवंबर वर्ष 2023 को उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। बाद में पत्नी ने कारोबार संभाला। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों वर्तमान में जेल में निरूद्ध चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।


डीएम कोर्ट का आदेश मिला था, जिसके बाद प्राॅपर्टी को सीज कर दिया गया है।
-शैलेश कुमार दूबे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed