फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Project 'FormbotPro' reaches national level

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा प्रोजेक्ट ‘फॉर्मबोटप्रो’

Thu, 31 Jul 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Project 'FormbotPro' reaches national level
डॉ अ​भिषेक सिंह के निर्देशन में बनाया गया प्रोजेक्ट फार्म बोटप्रो  
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के कक्षा 12 के मेधावी छात्र अजय कुमार, जो विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत पूर्व प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नवाचार पर कार्य कर रहे थे, का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्टेमरोबो इनोवेशन लीग के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अजय कुमार का प्रोजेक्ट “फॉर्मबोटप्रो” विज्ञान, तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने वाले के रूप में चयनित हुआ, जो न केवल विद्यालय बल्कि जिले के लिए भी गर्व की बात है। विश्व प्रसिद्ध स्टेमरोबो टेक्नोलॉजी नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठा प्राप्त है। यह कंपनी भारत एवं विदेशों में भी कार्य कर रही है और यह प्रतियोगिता स्टेमरोबो टेक्नोलॉजी नई दिल्ली तथा विश्वप्रसिद्ध अर्डयूनो इटली के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा एवं नवाचार के आधार पर परखा गया। इन सभी चरणों को पार कर अजय कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर के फाइनल राउंड के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आगामी 2 अगस्त को नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed