फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   programme on samvidhan diwas

संविधान न खतरे में है न रहेगा : जिला जज

Sun, 03 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
programme on samvidhan diwas
संविधान दिवस  के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबो​धित करते अति​थि।संवाद
दीवानी न्यायालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अधिवक्ता परिषद काशी प्रदेश की जिला इकाई के जरिए संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि हम सब अपने अधिकार के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। संविधान में समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान न पहले कभी खतरे में था न आज है, न कभी रहेगा। एडीजे रमेश दूबे ने कहा कि संविधान हमारे मौलिक अधिकारों का संरक्षण करता है। एडीजे दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अपनी-अपनी ड्यूटी निभाते रहें। संविधान सुरक्षित है।
विज्ञापन

एडीजे जैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि संविधान सेक्युलर है। प्रतिनिधित्व सबका होना चाहिए। एडीजे काशिफ शेख ने कहाकि सभी अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करें। एडीजे महेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, राम नाथ तिवारी, शशि कुमार ओझा, चंद्र भूषण मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन निरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष बलराम राय, सिविल जज सीनियर डिवीजन श्वेता श्रीवास्तव, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन चेतना त्यागी, किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष संजय राज पांडेय, जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed