{"_id":"6ab022c737d79ffd51091c31","slug":"in-hariharpur-a-father-sells-tea-while-his-son-and-grandson-shine-in-tennis-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157631-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर में पिता बेच रहे चाय, पुत्र और पौत्र टेनिस में दिखा रहे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हरिहरपुर में पिता बेच रहे चाय, पुत्र और पौत्र टेनिस में दिखा रहे जलवा
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय और साथ में उनका भतीजा प्रिंस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले दुर्विजय के पिता रुदल चौहान हरिहरपुर में चाय बेचते हैं। उनका पौत्र प्रिंस भी टेनिस में प्रतिभागी रह चुका है।
देहरादून में करीब दो दर्जन अंडर-12 और अंडर-14 टेनिस खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा रहे दुर्विजय ने बताया कि उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।
नाथनगर क्षेत्र के पड़रहा गांव निवासी लॉन टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय के पिता रूदल चौहान हरिहरपुर में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं, जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। विषम परिस्थितियों के बावजूद भी पिता ने अपने बेटे को खिलाड़ी बनाने की ठानी तो पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी दुर्विजय स्टेट, नेशनल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। दो साल पहले संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन एसबीकेएफ के जरिए नेपाल के पोखरा में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड में स्वर्ण पदक जीता था।