फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems of patients increased due to depletion of X-ray plates

Sant Kabir Nagar News: एक्सरे प्लेट खत्म होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी

Tue, 04 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Problems of patients increased due to depletion of X-ray plates
खलीलाबाद सीएचसी में एक्सरे प्लेट खत्म होने से कक्ष में पसरा सन्नाटा।
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में एक्सरे प्लेट समाप्त होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक्सरे प्लेट तीन दिनों से समाप्त है। प्रतिदिन 20 से 25 एक्सरे होते हैं। लेकिन प्लेट समाप्त होने से मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उनको बाहर जाकर एक्सरे करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधा देने का भले दावा कर रहा हो पर हकीकत इससे दूर है। सीएचसी खलीलाबाद में चेस्ट एक्स-रे प्लेट तीन दिन से खत्म हो गया है। ऐसे में मरीजों को निजी पैथोलॉजी पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे मरीजों पर अधिक रकम देना पड़ रहा है। सीएचसी में रोजाना 20 से 25 मरीज एक्स-रे कराने के लिए आते हैं। मरीज संतोश कुमार का कहना है कि सीने में जकड़न थी। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए लिखा है। यहां आए तो पता चला कि एक्स-रे प्लेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से मनोहर, विंदु, अमरावती का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें कई दिन से खासी आ रही है। चेस्ट एक्स-रे कराने को कहा है पर अस्पताल में एक्स-रे जांच नहीं हो पा रहा है। प्लेट खत्म हो गया है। निजी पैथालॉजी पर एक्सरे महंगा है।
इधर सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि चेस्ट एक्सरे प्लेट खत्म है। इसकी जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो वहां पर एक्सरे प्लेट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed