{"_id":"68d9807cdebd74b52d07e4d5","slug":"problems-of-electricity-workers-should-be-resolved-ved-prakash-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139088-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों की समस्याओं का किया जाए निस्तारण : वेद प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों की समस्याओं का किया जाए निस्तारण : वेद प्रकाश
Mon, 29 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
मांगों को ालेकर प्रदर्शन करते हुए बिजलीकर्मी । संवाद
संतकबीरनगर। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन की संयुक्त बैठक रविवार को विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर पर पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने कहा कि नियमित और संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर पिछले चार माह से अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जा रहा है, लेकिन न तो द्विपक्षीय वार्ता की गई और न ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। यह स्थिति तब है जबकि यूपीपीसीएल के अध्यक्ष का स्पष्ट निर्देश है कि कर्मियों के समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए।
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि फर्म द्वारा संविदा कर्मियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। समय से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में छह अक्तूबर से सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय नंदन ने कहा कि संविदा कर्मियों को आईडी कार्ड, ईपीएफ स्लीप, ईएसआईसी कार्ड फार्म उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है।
विज्ञापन
इस दौरान धर्मेंद्र गुप्ता, सतीश यादव, अजय कुमार यादव, अजीत कुमार, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, ओम जी, नितिन कुमार, मेवालाल, शाकिर नूरी, नागेंद्र नाथ, दिव्य ज्योति, अनंत कुमार आदि मौजूद रहे।