फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems demonstrated by the BKU

समस्याओं को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन किया

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Problems demonstrated by the BKU
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
किसानों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले की बदहाल सड़कों तथा राशन कार्ड न मिलने का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा है। कहा कि अमरडोभा-बखिरा मार्ग बदहाल है। सड़क चलने लायक नहीं है, कई बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कहा कि इस मुद्दे पर चार जून को भाकियू जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। मंडल उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सभी तालाब पोखरों में तत्काल पानी भरवाया जाए। आरोप लगाया कि तमाम उपभोक्ताओं को राशनकार्ड नहीं मिला है, ऐसे लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बघौली ब्लाक के देवडीह में सड़क के किनारे पोल नहीं लगे हैं, जिससे परेेशानी हो रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जिले में अवैध शराब बंद कराई जाए। प्रदर्शनकारियों में प्रभुनाथ यादव, त्रिलोकी यादव, पलटू जायसवाल, रामवृक्ष, राजकुमार, फूलचंद्र, पानमती, बाबूलाल यादव, दुर्गा, प्रहलाद, चंद्रशेखर, लालजी, कन्हैया यादव, केशवमूर्ति आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed